PDF से पासवर्ड कैसे हटाएं (आधार, बैंक स्टेटमेंट, ITR)

आखिरी अपडेट:

खोलें: Unlock PDF

आधार, बैंक स्टेटमेंट और ITR की PDF अक्सर पासवर्ड से खुलती हैं। अगर आपको पासवर्ड पता है और हर बार डालना नहीं चाहते, तो बिना पासवर्ड वाली कॉपी बना सकते हैं।

ध्यान दें: इन दोनों तरीकों के लिए पासवर्ड पता होना ज़रूरी है। भूले हुए पासवर्ड को ये तरीके नहीं तोड़ते। यह सिर्फ़ अपने या अनुमति वाले डॉक्यूमेंट के लिए करें।

तरीका 1: अपने ही डिवाइस पर (सबसे निजी)

  1. PDF को कंप्यूटर पर Chrome या Edge में खोलें और पासवर्ड डालें।
  2. Print चुनें।
  3. Destination में “Save as PDF” चुनकर सेव करें।

फ़ाइल कहीं अपलोड नहीं होती, इसलिए आधार जैसे डॉक्यूमेंट के लिए हमारा सुझाव यही है। नई कॉपी में डिजिटल सिग्नेचर जैसी चीज़ें हट सकती हैं।

तरीका 2: Unlock PDF से

  1. Unlock PDF खोलें और फ़ाइल चुनें।
  2. मौजूदा पासवर्ड डालें। अगर PDF बिना पासवर्ड खुलती है और सिर्फ़ प्रिंट या कॉपी पर रोक है, तो यह खाली छोड़ दें।
  3. Unlock PDF दबाकर नई फ़ाइल डाउनलोड करें।

इस तरीके में फ़ाइल हमारे सर्वर पर जाती है, और डाउनलोड के बाद या 15 मिनट के अंदर हटा दी जाती है।

पासवर्ड क्या होता है?

ये आम तौर पर बताए जाने वाले फ़ॉर्मेट हैं। अगर संस्था की ओर से अलग जानकारी मिली है, तो उसी को मानें।

डॉक्यूमेंटफ़ॉर्मेटउदाहरण
ई-आधारनाम के पहले 4 अक्षर (CAPITAL) + जन्म का सालRAHU1991
ITR-VPAN (छोटे अक्षरों में) + जन्मतिथि DDMMYYYYabcde1234f05081990
बैंक स्टेटमेंटहर बैंक का अलग, ईमेल या बैंक की वेबसाइट पर देखें—

ज़्यादा जानकारी के लिए Aadhaar password guide और ITR-V password guide (अंग्रेज़ी में) पढ़ें।

फ़ाइल को सुरक्षित रखें

बिना पासवर्ड वाली फ़ाइल कोई भी खोल सकता है, इसलिए उसे शेयर्ड फ़ोल्डर या चैट ग्रुप में न छोड़ें। अपना पासवर्ड दोबारा लगाना हो तो Protect PDF इस्तेमाल करें।

इस गाइड में इस्तेमाल हुए टूल

और गाइड